फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after passing the budget worth lakhs, the water vendor's problem could not be resolved.

Gurugram News: लाखों का बजट पास होने के बाद भी नहीं हो पाया नालियों की जल निकासी का समाधान

Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Even after passing the budget worth lakhs, the water vendor's problem could not be resolved.
लाखों का बजट पास होने के बाद भी नहीं हो पाया नालियों की जल निकासी का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर में स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां जाम हैं। लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। जगह-जगह नालियों के ढक्कन टूटे हुए हैं। इनमें आए दिन गाड़ियां फंस रही हैं। एक साल पहले ही इनकी मरम्मत के लिए 49.98 लाख रुपये का बजट पास हुआ था। जिसका कार्य 80 दिनों के भीतर पूरा किया जाना था। लेकिन, जमीन पर किसी भी प्रकार की मरम्मत दिखाई नहीं दे रही है।
लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बने नालों की मरम्मत के लिए बजट पास होने के बावजूद, इन नालों की हालत जर्जर है। ऊपर सीमेंट का कवर हट गया है, जिस कारण गाड़ियां इनमें फंस जाती है।शहर में गंदगी के अंबार लगे हैं, बस अड्डे के सामने गंदगी और जलभराव किसी से छिपा नहीं है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग की लापरवाही से यह काम आज भी नहीं हो पाया है। तावडू रोड स्थित नंगली मोड़ के पास मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाली का ढक्कन टूटा हुआ है। इसमें आए दिन कार और बड़े वाहन फंस जाते हैं। नालियां ठीक तरीके से साफ नही की जाती है। एक दो बार सफाई जेसीबी के माध्यम से की गई है, जिसकी वजह से ही नालियां जगह-जगह से टूट गई हैं। जब इसको लेकर कार्यकारी अभियंता साकिर से बात करनी चाही तो, उन्होनें कहा मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नही हैं।
विज्ञापन

-----
सड़क किनारे हो रहा जलभराव
शहर के बस अड्डे पर स्थिति और भी भयावह है, बस अड्डे के दोनों गेट पर बना खुला हुआ है। इस कारण वहां पानी जमा हो जाता है। टूटे हुए नालों से आ रही बदबू लोगों को परेशानी का सबब बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संंबंधित विभाग इस बड़ी समस्या की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है, सारे शहर में यह समस्या आसानी से देखने को मिल जाएगी। -अनीस अहमद ।
----
बस अड्डा और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आस पास गंदगी भरी पड़ी है, समस्त शहर में रुकी हुई नालियों से शहर का वातावरण खराब हो रहा है। -इरफान,नूंह
मामला संज्ञान में नही है, इसका जायजा लिया जएगा। अगर कोई ऐसी बात है तो इसका समाधान किया जाएगा। -संजय मनोचा नगर परिषद चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed