फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even after fasting, toll was doubled

पहले ही दिन लड़खड़ाया फास्टैग सिस्टम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Tue, 16 Feb 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Even after fasting, toll was doubled
मानेसर। फास्टैग सिस्टम अनिवार्य होने के पहले ही दिन मंगलवार को खेड़कीटोल प्लाजा पर फास्टैग ठीक से काम नहीं कर पाया। इसके कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। टोल कर्मी यही कहते रहे कि आपके फास्टैग में बैलेंस नहीं है, जबकि वाहन चालकों का कहना था कि टोल प्लाजा पर लगी मशीनें ठीक से रीड नहीं कर पा रहीं हैं जिसके कारण दिक्कत हो रही है। अतिरिक्त स्टाफ लगाकर फास्टैग को मैनुअली रीड किया गया। कई वाहन चालकों को फास्टैग रीड नहीं होने के कारण दोग़ुना टोल देना पड़ा। कैशलेन जारी रहीं, लेकिन उनसे टोल प्लाजा के कर्मियों ने दो गुना टैक्स वसूला।
विज्ञापन

मंगलवार को सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय वाहन चालकों को हुई। उनके लिए टोल प्लाजा से जारी किए लोकल टोल टैग को मशीन पूरे दिन ठीक से रीड नहीं कर पा रहीं थीं। यह लोकल टैग टोल प्लाजा के सात किलोमीटर की परिधि में रहने वाले वाहन स्वामियों को जारी किए हैं। इन वाहन मालिकों को टोल लाइन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोगों की तो टोल पर तैनात स्टाफ से झड़प भी हुई। उसी के बाद उनके वाहन को टोल से पास किया जा सका। टोल मैनेजर विनीत सिंह ने बताया कि लोगों ने गाड़ियों में फास्टैग तो लगाए हैं, लेकिन उनमें बैलेंस जीरो है। इसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फास्टैग में बैलेंस जीरो होने पर वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed