{"_id":"64ecd2be2e72e1780b0d6854","slug":"epf-regional-committee-settles-98-claims-in-20-days-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13218-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईपीएफ की क्षेत्रीय समिति ने 98 फीसदी दावों का 20 दिन में निस्तारण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईपीएफ की क्षेत्रीय समिति ने 98 फीसदी दावों का 20 दिन में निस्तारण किया
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की क्षेत्रीय समिति की बैठक में गुरुग्राम से पहुंचे प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की क्षेत्रीय समिति की पंचकूला में हुई बैठक में गुरुग्राम के हीरो मोटोकॉर्प के अधिकारियों सहित कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
क्षेत्रीय समिति की बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए निर्णयों पर की गई कार्यवाही के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक की गई प्रगति को प्रस्तुत किया गया । वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान हरियाणा अंचल के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा कुल 12,239 नए संस्थानों को कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के दायरे में लाया गया है। क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा प्राप्त कुल दावों में से 98.83 फीसदी दावों का 20 दिन के अंदर निस्तारण किया गया है।
श्रमायुक्त मनीराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर श्रमायुक्त अनुराधा लांबा, केन्द्रीय न्यासी बोर्ड, कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य आशीष विग, नियोक्ता के प्रतिनिधि के तौर पर ओरियंटल इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड की कार्यकारी महासचिव समीरा सलूजा, होरी मोटोकॉर्प के मानव संसाधन के प्रमुख रतन अग्रवाल सहित कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर जय प्रकाश कौशिक, भारतीय मजदूर संघ के विधि सचिव एसडी त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मनी राम शर्मा ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में की गई प्रगति एवं प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझावों से इनमें और अधिक सुधार कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान की जा रही सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को और भी बेहतर करने की अपेक्षा जाहिर की ।