फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Entry of vehicles will be restricted, then other markets will go to buyers'

वाहनों के प्रवेश पर रोक न लगाने के रुख पर अड़े हुए हैं व्यापारी

Fri, 26 Feb 2021 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Entry of vehicles will be restricted, then other markets will go to buyers'
गुरुग्राम। नगर निगम की तरफ से सदर बाजार में वाहनों के प्रतिबंध पर व्यापारियों का कड़ा रुख कायम है। व्यापारियों का कहना है कि वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से लोग खरीदारी के लिए सदर बाजार आने के बजाय अन्य बाजारों का रुख करेंगे और उनके व्यवसाय पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इसी सिलसिले में आगामी सोमवार को सदर बाजार के व्यापारियों व नगर निगम प्रशासन के बीच एक बैठक होगी, जिसमें वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन

सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन ने निगम के फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन के सदस्यों के मुताबिक, जब बाजार में वाहन व खरीदार ही नहीं आएंगे तो दुकानदार क्या करेगा। एसोसिएशन के सदस्यों व सदर बाजार के व्यापारियों के मुताबिक वाहनों के मल्टीलेवल पार्किंग पर अभी काम चल ही रहा है। ऐसे में बिना पार्किंग की व्यवस्था के वाहनों को कहां खड़ा किया जाएगा। सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू गुप्ता का कहना है कि बाजार में पहले से ही चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। अब दोपहिया वाहनों को भी अगर रोक दिया जाएगा तो खरीदार भला क्यों आएंगे। मालूम हो कि सदर बाजार में रोजाना लग रहे जाम व अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने 26 मार्च से एक सप्ताह तक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की योजना बनाई थी लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते इसे फिलहाल स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का बयान
वाहनों के सदर बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध का निर्णय गलत है। नगर निगम के इस फैसले का हम विरोध करते हैं। इससे हमारे व्यापारी हित प्रभावित होेेंगे।
- कमल गोयल, व्यापारी सदर बाजार
सदर बाजार में पहले से ही बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है। अब अगर दोपहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा तो उससे लोग यहां आने की बजाय शहर के अन्य बाजारों का रुख करेंगे। हम इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबलू गुप्ता, अध्यक्ष सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed