फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entrepreneurs in ITM Manesar industrial area are troubled by power cuts

Gurugram News: बिजली कटौती से परेशान आईटीएम मानेसर औद्योगिक इलाके के उद्यमी

Tue, 28 Jul 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in ITM Manesar industrial area are troubled by power cuts
सेक्टर -1 के पावर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के कारण हो रही दिक्कत, उद्यमियों ने कहा 50 प्रतिशत हुआ उत्पादन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानेसर के औद्योगिक इलाके में लंबे समय तक बिजली कटौती उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर आई तेज बारिश के बाद यहां बिजली कट गई। मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने संगठन कार्यकारिणी से मांग की है कि इस मामले में प्रदेश के ऊर्जा सचिव और बिजली निगम के एमडी के समक्ष रखा जाए।
मिवा के महासचिव विकास गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों उद्यमियों ने लिखा है कि इन दिनों बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। मानेसर के सेक्टर -1 के सबस्टेशन से जुड़े उद्योगों की शिकायत है कि बारी-बारी से एक-एक करके इलाकों में बिजली काटी जा रही है। पिछले 5 दिनों से हर क्षेत्र में औसतन तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। सेक्टर -1 के मुख्य ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

उद्यमी आरएस यादव ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए कहा है। मानेसर सेक्टर 7 में रविवार रात 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक बिजली नहीं थी मंगलवार को भी दो घंटे बिजली नहीं थी। उद्यमी सत्यपाल कांबोज ने बताया कि सेक्टर 1 के पावर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने के कारण हर चार घंटे पर एक घंटे बिजली काटी जा रही है। दिन में 3 घंटे तो अनिवार्य रूप से बिजली कट रही है। बार-बार रुकावट आने से उत्पादन आधा रह गया है। सेक्टर-1 रिहायशी क्षेत्र है मगर यहां के पावर ट्रांसफार्मर से आईएमटी मानेसर के उद्योगों को बिजली आती है। इनके अलावा भी कई उद्यमियों ने बिजली की कटौती की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के मानेसर एसडीओ लियाकत अली ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी के कारण आईएमटी के कुछ हिस्से प्रभावित थे, गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। आगे दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed