फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Enthusiasm of voters was shown tremendously in civic elections, with 78 percent voting, public's decision captured in EVMs.

Gurugram News: निकाय चुनाव में जबरदस्त दिखा मतदाताओं का जोश, 78 प्रतिशत मतदान के साथ ईवीएम में कैद जनता का फैसला

Sun, 02 Mar 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm of voters was shown tremendously in civic elections, with 78 percent voting, public's decision captured in EVMs.
जनता का फैसला ईवीएम में कैद, 12 मार्च को आएंगे नतीजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर पालिका चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और रविवार को रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में नगर पालिका के चेयरपर्सन और 15 वार्ड पार्षदों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। नगर के वार्ड नंबर 11 में सबसे अधिक 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान की शुरुआत सुबह ठंड के कारण धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाता बड़ी संख्या में घरों से निकलने लगे। दोपहर के बाद मतदान केंद्रों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। लखपत चौक, मॉडल संस्कृति विद्यालय और अन्य प्रमुख मतदान केंद्रों पर लोगों का खासा उत्साह नजर आया। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में पार्षद और चेयरपर्सन के लिए अलग-अलग वोट डालने की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे शुरुआती घंटों में मतदाताओं को थोड़ी दिक्कत हुई। मतदान केंद्रों पर दो ईवीएम मशीनें लगाई गई थीं, जिससे कई मतदाता भ्रमित हो गए। खासकर कम पढ़े-लिखे मतदाता और महिलाएं असमंजस में दिखे। हालांकि, धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ी और मतदान सामान्य रूप से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम खराब होने से वार्ड 15 में मतदान प्रभावित
वार्ड नंबर 15 के जाट धर्मशाला मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आ गई, जिसके चलते पहले एक घंटे में सिर्फ पांच प्रतिशत मतदान ही हो सका। हालांकि, बाद में मशीन ठीक कर दी गई और मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चली।

पहली बार चेयरपर्सन का सीधा चुनाव, मतदाता हुए उत्साहित
इस बार नगर पालिका चुनाव में चेयरपर्सन का चुनाव मतदाताओं ने सीधे तौर पर किया, जबकि पहले पार्षदों द्वारा चेयरपर्सन चुना जाता था। नगरवासियों ने इस नए बदलाव का स्वागत किया। पूर्व चेयरपर्सन व समाजसेवी मनीता गर्ग ने कहा कि यह निर्णय लोकतंत्र को और मजबूत करेगा और महिलाओं को राजनीति में आने का बेहतर अवसर देगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 पुलिसकर्मी रहे तैनात
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मतदान केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए थे। जिला उपायुक्त विश्राम मीणा और एसडीएम संजीव कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र में प्रवेश पर पाबंदी थी, जिसे लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन प्रशासन ने इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी कदम बताया।

चेयरपर्सन और पार्षद प्रत्याशियों ने मतदान के दिन भी किया प्रचार
मतदान के दिन भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने के लिए लगातार प्रयास किए। कई चेयरपर्सन उम्मीदवार मतदान केंद्रों के बाहर समर्थकों के साथ खड़े नजर आए। वहीं, कार्यकर्ता कतार में लगे मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। हालांकि, प्रशासन ने इस पर अधिक सख्ती नहीं दिखाई।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था:- मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से स्कूली छात्रों को वालंटियर के रूप में तैनात किया गया था, जो बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर से मतदान कक्ष तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
नगरवासियों ने विकास के मुद्दे पर किया मतदान:- पूर्व पार्षद राकेश गर्ग ने कहा कि इस बार मतदाता जाति-धर्म से ऊपर उठकर नगर के विकास के आधार पर मतदान कर रहे हैं। समाजसेवी मनीष ने कहा कि जनता चेयरपर्सन को सीधे चुनने को लेकर काफी उत्साहित थी और इसे लोकतंत्र को सशक्त करने वाला कदम मान रही है।

तावडू एसडीएम एम निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के लिए 16 वार्डों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है। इस दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। हालांकि वार्ड नंबर 15 में शुरुआत में मशीन खराबी की सूचना मिली थी, थोड़ी देर बाद ही सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया था। अब सभी की नजरें 12 मार्च पर टिकी हैं, जब मतगणना होगी और तावडू को उसका नया चेयरपर्सन और 15 पार्षद मिलेंगे।


-------------------------------------------
उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया दौरा

नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नगर पालिका तावडू चुनाव के मद्देनजर मतदान के दिन विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया और मतदाताओं से संबंधित सभी व्यवस्थाओं व प्रबंधों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मतदाताओं का आह्वान किया कि नपा चुनाव तावड़ू में सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र की मजबूती में भागीदार बनें। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस दौरान तावड़ू स्थित हरिजन चौपाल में बने बूथों, मार्केट कमेटी में बने बूथों व जाट भवन में बने बूथों का भी दौरा किया। उनके साथ हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर पालिका तावड़ू के लिए नियुक्त किए गए सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्रपाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed