फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment removed from the IMT Chowk green belt.

Gurugram News: आईएमटी चौक की ग्रीन बेल्ट से हटाया अतिक्रमण

Mon, 21 Sep 2026 04:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the IMT Chowk green belt.
मानेसर। नगर निगम मानेसर की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को आईएमटी चौक के पास ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम की टीम ने सरकारी जमीन पर बने टीन शेड और खोखों को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार, आईएमटी चौक की ग्रीन बेल्ट में कुछ लोगों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रखा था। इससे पहले निगम की टीम ने लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन का समय दिया था। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई थी कि सरकारी जमीन पर किसी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed