फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment in Badshahpur

बादशाहपुर किले से नहीं हटा कब्जा, आज तोड़फोड़

Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in Badshahpur
गुरुग्राम। बादशाहपुर मुगलकालीन किले के परिसर से सोमवार को जिला परिषद कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। यहां रहने वाले लोगों को रविवार की शाम तक हटने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोगों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

एनजीटी ने जिला परिषद को निर्देश दिए थे कि वह 5 अक्तूबर से किले के परिसर को कब्जा मुक्त कराए। इस संबंध में परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सारवान ने 28 सितंबर को कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया था। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को 5 अक्तूबर से पहले कब्जा हटाकर भूमि खाली करने का फरमान दिया था। साथ ही उनको चेतावनी दी थी कि कब्जा नहीं हटाने की स्थिति में उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर लोगों के कब्जा नहीं छोड़ने की स्थिति में जिला परिषद ने किले को कब्जा मुक्त कराने की पूरी तैयारी कर ली है। परिषद सोमवार को किले में तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

‘पक्ष सुने बिना मकान न तोड़ने दे एनजीटी’
बादशाहपुर किला परिसर में बसी कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि मकानों को तोड़ने के आदेश को अमली-जामा पहनाने से पहले एनजीटी को उनका पक्ष भी सुनना चाहिए। इस संबंध में वह सोमवार को एनजीटी में अपना पक्ष रखने जाएंगे। उनका कहना है कि बादशाहपुर किले का क्षेत्र एनजीटी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ समाजसेवी तरविंदर सैनी ने रविवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कॉलोनी करीब 50 साल पहले बसी थी और उनमें रहने वाले लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन लगा हुआ है। इसके अलावा वह नगर निगम को संपत्ति कर भी देते हैं। उन्होंने चूल्हा टैक्स भी दिया हुआ है। वहीं नगर निगम ने कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रखी हैं, इस कारण यह कॉलोनी वैध है। उधर समाजसेवी विजय यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सार्वजनिक मंचों से बेघर लोगों को पक्का मकान देने की बात कहते रहते हैं, तो इन लोगों को क्यों उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed