फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment demolished at Barkali Chowk, will get rid of jam

Gurugram News: बड़कली चौक पर ढहाया अतिक्रमण, जाम से मिलेगा छुटकारा

Sun, 06 Aug 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Encroachment demolished at Barkali Chowk, will get rid of jam
चेयरमैन बिल्डिंग समेत हटाई गईं रेहडी-पटरी और झुग्गियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बड़कली चौक स्थित पंचायत की जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गईं दुकानें तोड़ी गईं। नूंह-अलवर हाईवे पर चेयरमैन बिल्डिंग के कुछ हिस्से समेत रेहड़ी, पटरी और झुग्गियों को जेसीबी से पूरी तरह हटाया गया। फिरोजपुर झिरका की एसडीएम चिनार चहल के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगीना पंचायत की जमीन पर बनी कुछ दुकानों को तोड़ा गया है। इसके अलावा दुकानों के सामने बनाए गए सैकड़ों टिन शेड को हटाया है। बड़कली चौक पर अवैध अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम लगने की समस्या बनी रहती थी। कम से कम अब जाम नहीं लगेगा। पूरी तरह सर्विस लाइन को साफ-सुथरा कर दिया गया है। अब सर्विस रोड पर अतिक्रमण नहीं रहा है। नूंह जिला उपायुक्त के आदेश व एसडीएम के मार्गदर्शन में कार्य किया गया है। मौके पर तहसीलदार रवि कुमार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आस मोहम्मद, कृषि एसडीओ एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नगीना सरपंच नसीम खान, ग्राम सचिव मोहम्मद हसीन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुश्ताक अहमद, अनिल कुमार मौजूद रहे।
कैपशनः बड़कली चौक पर चेयरमैन बिल्डिंग को तोड़ती जेसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed