{"_id":"6027df648ebc3ee95b11f71e","slug":"employees-rigged-33-lakhs-gurgaon-news-noi5654378117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों पर लगा 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों पर लगा 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-34 इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों पर हेराफेरी कर 33 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस बाबत कंपनी की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
आनंद गार्डन निवासी राहुल सैनी की ओर से पुलिस को दी लिखित शिकायत के अनुसार हिमगिरी इंडिया प्राइवेट कंपनी काफी सालों से निरंतर ग्राहकों की सेवा में लगी हुई। शहर के सेक्टर-34 इलाके में भी कंपनी का एक कार्यालय है। कंपनी की ओर से पुराने और नये वाहनों की खरीदारी की जाती है। कंपनी का आरोप था कि कुछ कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर दिसंबर 2020 में कंपनी की ओर से जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि प्रबंधक कृपाल सिंह, हीरा सिंह निवासी अशोक विहार, राहुल कुंज निवासी दिल्ली, बलविंदर सिंह तरनप्रीत, दलवीर सिंह और नालिन करवाल आदि बिलों में हेराफेरी कर रहे हैं। इस दौरान सभी आरोपियों ने मिलीभगत कर कारों को बेचकर ग्राहकों से रुपये लिये लेकिन कंपनी के खातों में उनको जमा नहीं कराया गया। इसके बाद लगातार आरोपी कंपनी में फर्जीवाड़ा कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामले की शिकायत सदर थाने में की। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की रही है।