फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees protest against the privatization of the electricity corporation

Gurugram News: बिजली निगम के निजीकरण के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against the privatization of the electricity corporation
11 से 13 अगस्त तक प्रदेश स्तर पर हड़ताल करेंगे कर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के निजीकरण, एग्री डिस्काॅम बनाने, स्मार्ट मीटर लगाने, गुरुग्राम और नूंह की बिजली चलाने के लिए प्राइवेट कंपनी को समानांतर वितरण लाइसेंस देने के विरोध में बिजली निगम के महरौली रोड स्थित सिटी डिविजन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता पवन गोयल ने की और मंच का संचालन राकेश यादव ने किया। धरने को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रिसिटी एंप्लॉई फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सरोज ने कहा कि हरियाणा सरकार बिजली विभाग के निजीकरण की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। बिजली विभाग आम लोगों के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स द्वारा खड़ा किया गया था ताकि लोगों को सस्ती बिजली मिल सके, 24 घंटे बिजली मिल सके और पढ़ें लिखे बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

इन लक्ष्यों और उद्देश्यों को लेकर बिजली विभाग बनाया गया था। आज सरकार इसे पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने जा रही है। बिजली विभाग का निजीकरण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। बिजली विभाग को निजीकरण से बचाने के लिए और कर्मचारियों और इंजीनियरों की सामूहिक मांगों को पूरा करवाने के लिए पूरे प्रदेश के बिजली कर्मी 11, 12, 13 अगस्त को मिलकर प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रेस प्रवक्ता मुकेश भ्याना, सर्कल सचिव दलवीर मोर, अमरजीत जाखड़, सच्चिदानंद, राजेंद्र, अशोक, अक्षय, विनोद आदि ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed