फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employee jumped from the second floor of the company, died during treatment

Gurugram News: कंपनी की दूसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, उपचार के दौरान मौत

Mon, 19 Jan 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Employee jumped from the second floor of the company, died during treatment
-रात की शिफ्ट में कर रहा था ड्यूटी, शनिवार की सुबह की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-4 स्थित मोबाइल फोन के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले एक युवक शनिवार की सुबह दूसरी मंजिल से कूद गया। कंपनी के कर्मचारी घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया।
मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण (बिहार) के इलंगाई गांव निवासी सुद्दू कुमार (20) के रूप में हुई है। सुद्दू करीब डेढ़ माह से आईएमटी मानेसर स्थित निजी कंपनी में ठेकेदार के पास काम कर रहा था और कांकरौला गांव में अपने छोटे भाई के साथ किराये पर रहता था। 16 की रात को सुद्दू कुमार नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुद्दू कुमार 17 जनवरी की सुबह कंपनी की दूसरी मंजिल से कूद गया। सुबह करीब 5 बजे कंपनी के सुपरवाइजर ने सुद्दू के भाई को उसके छत से नीचे गिरने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अजय ने बताया कि कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में सुद्दू कुमार छत की ओर जाता व कूदता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है। परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed