{"_id":"689e24b1984fe7c09e0444ea","slug":"electricity-supply-remained-halted-for-20-hours-due-to-line-break-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64750-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाइन टूटने के कारण 20 घंटे तक बिजली सप्लाई रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाइन टूटने के कारण 20 घंटे तक बिजली सप्लाई रही ठप
Thu, 14 Aug 2025 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
भीमगढ़ खेड़ी में टूटी थी लाइन, बारिश के कारण मरम्मत कार्य में हुई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुराने शहर के कुछ हिस्से में 11 केवी लाइन टूटने के कारण बुधवार को पूरी रात बिजली नहीं रही। भीमगढ़ खेड़ी के पास जेसीबी से खुदाई के कारण 11 केवी की लाइन टूट गई। लोगों ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे बिजली गई तो बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे दोबारा बहाल हुई। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आई। सुबह जब बारिश रुक गई तब मरम्मत कार्य शुरू हो पाया।
इससे भीमगढ़ खेड़ी, सूर्या विहार, सेक्टर चार के कुछ हिस्से, लक्ष्मण विहार, धनवापुर आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर तक बिजली नहीं होने की वजह से लोगों के घरों के इंवर्टर भी बंद हो गए। सेक्टर चार में रहने वाले पवन ने बताया कि रात के वक्त बिजली नहीं थी, सुबह बारिश के वजह से मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।