{"_id":"6a009672b926a3384c01690e","slug":"electricity-pensioners-held-a-meeting-and-expressed-their-anger-towards-the-government-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87614-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली पेंशनरों ने बैठक कर सरकार के प्रति जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली पेंशनरों ने बैठक कर सरकार के प्रति जताया रोष
विज्ञापन
बिजली पेंशनरों ने बैठक कर सरकार के प्रति जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम के महरौली रोड स्थित विश्राम गृह परिसर में पूर्व अकाउंटेंट रामअवतार गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा यह बैठक की गई। इसमें एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन प्रधान राजन शर्मा ने किया। महासचिव बनवारीलाल शर्मा का कहना है कि प्रदेश के बिजली पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों पर प्रदेश सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है, जिसको लेकर पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है।
उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार कैशलेस मेडिकल सुविधा को क्रियान्वित करें, पेंशनरो को एलटीसी, मेडिकल बिल्स और इंक्रीमेंट, कॉम्यूटेशन पेंशन, पेंशनर सेवा केंद्र आदि मांगों को पूरा करे। राजन शर्मा ने संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि सरकार समय रहते लंबित पड़ी मांगों को पूरा करें, ताकि पेंशनरों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। बैठक में 42 पेंशनरों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक को रामविलास गोयल, रोशन लाल छौकर, आरएस यादव, दिलबाग हुड्डा, धर्मवीर सिंह, मदन लाल गर्ग, सुभाष दुरेजा, आर्य रामावतार गोयल, धनीराम, देवराज, पीसी जैन आदि ने संबोधित किया।