{"_id":"667213d80ffc20738009f0d4","slug":"electricity-crisis-transformer-blown-due-to-overloading-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-33049-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट : ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट : ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंका
विज्ञापन
रिकॉर्ड आपूर्ति के बावजूद कटौती झेलने को विवश शहर के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के कई हिस्सों में सोमवार की रात बिजली नहीं थी। ट्रांसफार्मर खराब होने, केबल फॉल्ट जैसी दिक्कतों के कारण डीएलएफ फेज टू, सूरत नगर,सेक्टर 84 में पीवोटल दीवान, सेक्टर 109 में एटीएस ककून, सेक्टर 104 में एटीएस ट्रायंफ आदि इलाकों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी के बीच कई इलाकों में बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
डीएलएफ फेज -टू के निवासी नवीन कुमार से बताया कि फेज टू में सोमवार को देर रात बिजली गई तो दोबारा मंगलवार की दोपहर तक आई। एन और एम ब्लॉक में रहने वाले करीब तीन हजार लोग इससे प्रभावित रहे। रात भर लोग बिजली के बिना परेशान रहे। एक समय के बाद इनवर्टर ने भी जवाब दे दिया। बिजली निगम के स्थानीय एसडीओ सतीश चंद्र ने बताया कि इस इलाके में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। सुबह 11 बजे तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। सेक्टर 84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के निवासी अभिनीत झा ने बताया कि सोसाइटी में पूरी रात बिजली नहीं थी। मानेसर के स्थानीय बिजली अधिकारियों का कहना है कि पावर स्टेशन से रात में 10 बजे से 12 बजे तक बिजली काटी गई थी। इसके अलावा कोई फॉल्ट आदि नहीं है।
सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के निवासी गौरव सलूजा ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। सेक्टर 104 स्थित एटीएस ट्रायंफ के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवदीप सिंह ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली से काफी परेशानी हो रही। रात के वक्त कटौती ज्यादा हो रही है। सेक्टर 99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के प्रवीण ठाकुर ने बताया कि रोजाना दो से तीन घंटे बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
-- --
निगम का दावा: जून में हुई सर्वाधिक बिजली आपूर्ति
बिजली निगम का दावा है कि इस महीने सर्वाधिक बिजली की आपूर्ति हुई है। जून में औसतन 2007 मेगावाट से ज्यादा की बिजली आपूर्ति बिजली निगम ने गुरुग्राम में की है। इसी महीने पांच जून को सबसे ज्यादा 3069 मेगावाट बिजली की खपत हुई। जो पिछले सालों की तुलना में सर्वाधिक है।बिजली निगम ने अनुमान लगाया था कि गर्मी में बिजली की मांग 2400 मेगावाट तक रहेगी मगर इस महीने इससे ज्यादा मांग बढ़ी है।