{"_id":"6abc0b89db50f622cf007d14","slug":"elderly-person-kept-under-digital-arrest-for-two-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102706-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बुजुर्ग को 2 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बुजुर्ग को 2 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना साउथ में दर्ज की गई प्राथमिकी
2 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक बुजुर्ग को धनशोधन मामले में फंसाने का डर दिखाकर दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित से कई बार में 18 लाख 45 हजार रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना साउथ में प्राथमिकी दर्ज कर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-72ए निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले युवक ने खुद को प्रवर्तन एजेंसी का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को कहा कि उनका खाता धनशोधन के एक मामले में इस्तेमाल हुआ है और उनके खिलाफ मामला दर्ज है। पीड़ित ने किसी भी गलत काम से इन्कार किया। इसके बाद आरोपी ने मदद करने का झांसा दिया और वीडियो कॉल पर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।
पीड़ित को किसी से बात करने या फोन उठाने से मना किया गया और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी गई। दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखने के बाद उनके खाते से 18 लाख 45 हजार रुपये कई बार में दूसरे खातों में ट्रांसफर करवाए गए। जब आरोपियों ने और रुपयों की मांग की और पीड़ित ने रुपये नहीं होने की बात कही, तो जालसाजों ने वीडियो कॉल बंद कर दी। परिजनों को जानकारी देने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। इसके बाद साइबर क्राइम थाना साउथ में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटाना शुरू किया है।