फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man harassed by sending obscene messages on WhatsApp calls and messages

Gurugram News: व्हाट्सएप कॉल व मैसेज पर अश्लील संदेश भेजकर बुजुर्ग को किया प्रताड़ित

Wed, 15 Jul 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly man harassed by sending obscene messages on WhatsApp calls and messages
पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 के खांडसा गांव में एक बुजुर्ग को व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के जरिये गाली-गलौज, अश्लील संदेश भेजकर प्रताड़ित करने, धमकी देने और रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों द्वारा लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक शब्द और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धमकियों के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
सहायक पुलिस आयुक्त, मानेसर की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर-37 थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। खांडसा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में बीमार व नग्न अवस्था में मिली महिला का उपचार कराया था। अब महिला, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति ने आपसी मिलीभगत से उसे लगातार व्हाट्सएप कॉल करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील संदेश भेजे। आरोप है कि मैसेज भेजने के बाद उन्हें तुरंत डिलीट कर दिया जाता था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले ढाई लाख रुपये और अब पांच लाख रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इस समय उनका मोबाइल उनकी पत्नी प्रयोग कर रही हैं, जिससे अब उनका पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव व डर के साये में जीने को मजबूर हुआ। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस के अलावा सीएम विंडो पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी थी। हालांकि, पूर्व में जांच अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आगे से कोई परेशान नहीं करेगा, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले की गंभीरता और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद एसीपी मानेसर ने गहनता से जांच की। एसीपी कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर 13 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश दहिया, जांच अधिकारी, सेक्टर-37 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article