{"_id":"60df52538ebc3ec23565ea2a","slug":"elderly-couple-was-taken-hostage-and-looted-50-thousand-cash-and-jewelery-gurgaon-news-noi5911886181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती को बंधक बना 50 हजार कैश और जूलरी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपती को बंधक बना 50 हजार कैश और जूलरी लूटी
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिनदहाड़े हथियारबंद चार बदमाशों ने गढ़ी हरसरू गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 50 हजार नकद और लाखों की जूलरी पर डाका डाला। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए डीसीपी वेस्ट ने सेक्टर-10 थाना प्रभारी, सीआईए सेक्टर-40 व सेक्टर-10 सीआईए को लगाया है।
गढ़ी हरसरू के ग्रोवर कॉलोनी में रहने वाले 80 वर्षीय राम दयाल ने पुलिस को बताया कि वह एफसीआई से सेवानिवृत्त हैं और पत्नी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे लगभग चार युवक आए और उनके दरवाजे की डोर बेल बजाई। उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने उनसे पूछा कि कमरा खाली है। जिस पर उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद भी बदमाश उन्हें धक्का देकर अंदर घुस आए। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर सुनकर जब वह कुछ बोलने लगे तो उनको पीटते हुए रसोई में कैद कर दिया। बदमाशों ने 50 हजार रुपये नकद, साढ़े तीन तौले सोने का हार, पाजेब, सोने की चार अंगूठी व साड़ी लूटकर फरार हो गए। शाम छह बजे बच्चे आए तो वारदात के बारे में पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जांच के लिए तीन टीमें गठित
डीसीपी दीपक सहारण ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। सेक्टर दस थाना प्रभारी के साथ ही सीआईए सेक्टर चालीस व सीआईए सेक्टर दस की टीम भी मामले की जांच कर रही है। करीब एक माह पहले बदमाशों ने सेक्टर-14 की एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी और जूलरी लूटी थी।
विज्ञापन
स्केच बनवाएगी पुलिस
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम किसी भी हालत में आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहती है। पुलिस टीम ने पीड़ित से बातचीत की है। थोड़ा सा सामान्य हो जाने पर युवकों के हुलिया के हिसाब से स्केच तैयार करेगी। चारों आरोपियों में कुछ ने नकाब लखा रखा था। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि अपनी पहचान छुपाने के लिए डोर बेल बजाने वाले युवक ने मास्क पहन रखा था। मास्क पहने होने के कारण महिला ने समझा कि कोई किराये के लिए भटक रहा होगा। इस कारण उसने दरवाजे पर दो से तीन मिनट उनसे बातचीत में लगा दिया।
रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम
मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा किया है कि बदमाशों को अच्छी तरह से पता था कि घर में केवल दो बुजुर्ग है। बंधक बनाने के बाद उन्होंने बहुत ही आसानी से लूट को अंजाम दिया है। पीड़ित के बच्चे उसी मकान में पीछे की ओर रहते हैं। यहां तक की जानकारी उनके पास थी।
पीड़ित के बयान पर सेक्टर दस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।