फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight trains will not halt at Patli railway station on July 12 and 13.

Gurugram News: 12 व 13 जुलाई को आठ ट्रेनों का पातली रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

Wed, 08 Jul 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Eight trains will not halt at Patli railway station on July 12 and 13.
रेलवे ने जारी की अधिसूचना, तकनीकी कार्य के चलते लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर तकनीकी कार्य के कारण पातली रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई व 13 जुलाई को आठ ट्रेनों का ठहराव नहीं हाेगा। ट्रेनों के नहीं रूकने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। इस बारे में रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। इनमें दो ट्रेन लंबी दूरी की हैं, जबकि छह ट्रेन रेवाड़ी से दिल्ली के मध्य संचालित होती हैं।

12 जुलाई व 13 जुलाई को पातली रेलवे स्टेशन पर वाली ट्रेनों में तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन-14727, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन-14029, रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन-74004, रेवाड़ी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन-54414, हिसार-दिल्ली ट्रेन-54310, रेवाड़ी-मेरठ कैंट ट्रेन-54086 और रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन-54420 शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्यों के चलते ये ट्रेनें तय तिथियों पर पातली स्टेशन पर नहीं ठहरेंगी। लंबी दूरी की ट्रेनों तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन-14727 और श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन-14029 में सवार होकर पातली रेलवे स्टेशन आने वाले यात्री उससे करीब 4 किलोमीटर पहले ताजनगर रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed