फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight lakhs cheated in the name of getting thirteen lakhs of insurance policy

बीमा पॉलिसी का सवा तेरह लाख दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Tue, 05 Oct 2021 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Eight lakhs cheated in the name of getting thirteen lakhs of insurance policy
गुरुग्राम। बीमा पॉलिसी निरस्त कराने के बाद रिफंड के नाम पर रक्षा मंत्रालय में तैनात रहे अधिकारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ठग ने इनकम टैक्स ऑफिस मुंबई का कर्मचारी बनकर बात की और अलग-अलग बहाने से 8 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। आगे भी रुपयों की मांग कर रहे थे लेकिन बुजुर्ग ने नहीं दिए। साइबर सेल थाना पुलिस की जांच के बाद सेक्टर 9 थाना पुलिस धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत सेक्टर-4 निवासी 80 साल के श्योताज सिंह ने दी है। वह 2002 में रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि इंश्योरेंस पॉलिसी निरस्त कराने के बाद कुछ रिफंड आना था। वह फोन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान 2 अप्रैल को उनके नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिस मुंबई से रामकिशन त्रिपाठी बताया। उसने कहा कि आपका रिफंड अप्रूव हो गया है और ये जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। फिर आशुतोष बजरी भाई कल्याणी ने फोन कर बताया कि 13 लाख 25 हजार रुपये उनके एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने हैं। लेकिन इससे पहले टैक्स समेत अन्य प्रकार के खर्च देने होंगे।
विज्ञापन

इसके चलते बुजुर्ग ने 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 8 लाख रुपये आरोपियों के बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन बुजुर्ग के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई। बुजुर्ग ने आशुतोष को वादे के अनुसार, रुपये ट्रांसफर करने को कहा। तब आरोपी ने कहा कि इनकम टैक्स के तौर पर 9 लाख रुपये ट्रांसफर करो, तभी आपके रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। बुजुर्ग ने परेशान होकर अपने 8 लाख रुपये वापस मांगे। फिर उसने कहा कि एक महीने बाद उनके रुपये वापस किए जाएंगे। बाद में संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी का मोबाइल बंद था। सेक्टर नौ थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed