{"_id":"64de6ab6104e968e4c051a74","slug":"eight-buildings-sealed-in-dlf-phase-1-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12457-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीएलएफ फेज-1 में आठ भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीएलएफ फेज-1 में आठ भवन सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीपी प्रवर्तन ने की कार्रवाई, अब तक 50 मकानों को किया गया सील
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को डीएलएफ फेज-1 में व्यावसायिक गतिविधियां करने पर आठ मकानों को सील कर दिया। मकान मालिकों को चेतावनी दी गई है कि सील की गई संपत्ति को खोलने की कोशिश की तो मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
बृहस्पतिवार को डीटीपी प्रवर्तन की टीम डीएलएफ फेज-1 पहुंची। यहां पर आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग करने पर मार्केट रोड 8 ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल, मार्केट रोड-2, मार्केट रोड 11 अर्जुन मार्ग 64 ग्राउंड फ्लोर, अर्जुन मार्ग 66, अर्जुन मार्ग 74 अशोका क्रिसेंट 45 की बेसमेंट को सील कर दिया गया। इनमें व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर प्रापर्टी आफिस, गेस्ट हाउस, कॉमर्शियल आफिस को सील कर दिया गया।
सीलिंग अभियान का असर भी दिखना शुरू हो गया है। लोगों ने अपने मकानों से व्यावसायिक गतिविधियों को हटाना शुरू कर दिया है। डीएलएफ फेज-1 में सीलिंग से पहले करीब 12 व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई हैं। कई मकानों में नोन न्यूसेंस नियमावली के तहत संचालित की जा रही गतिविधियों की अनुमति के लिए आवेदन कर दिए गए है। इन आवेदनों में रियल एस्टेट आफिस, सीए और वकील कार्यालय, डाक्टर क्लीनिक इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
-- --
अब तक 800 से ज्यादा को नोटिस
अब तक 800 से अधिक गतिविधियों को नोटिस और 300 से अधिक गतिविधियों को बंद करने आदेश जारी हो चुके हैं। विभाग की तरफ से अब यह सीलिंग अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। डीएलएफ फेज-1, फेज-2, फेज-3, फेज-4, सुशांत लोक फेज- 1, फेज-2, फेज-3, सनसिटी, वाटिका इंडिया नेक्स्ट, साउथ सिटी-एक, दो में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर विभाग का पूरा ध्यान है।
इसी महीने अब तक 50 से अधिक व्यावसायिक गतिविधियों को सील किया जा चुका है और 150 को सील करने का टारगेट है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि अपनी गतिविधियों को बंद कर लें- मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन