फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Efforts to provide relief to entrepreneurs from power crisis

Gurugram News: उद्यमियों को बिजली संकट से राहत दिलाने की कोशिश

Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Efforts to provide relief to entrepreneurs from power crisis
सेक्टर 8 को टेक्नोलॉजी पार्क के 220 केवी सबस्टेशन से जोड़ा, बिजली संकट से मुक्ति दिलाने की कवायद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेसी
गुरुग्राम। वोल्टेज में उतार चढ़ाव, बिजली कटौती, लचर इंफ्रास्ट्रक्चर और फील्ड में कम कर्मियों की शिकायत मानेसर के औद्योगिक इलाके में उद्यमी की रही है। इन दिनों बिजली संबंधित इन्हीं संकटों से उद्यमी जूझ रहे हैं।
हरियाणा औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम ने बिजली विंग ने गर्मी के दिनों में उद्यमियों को बिजली संकट से राहत दिलाने की कोशिश शुरू की है। हालांकि आईएमटी मानेसर के उद्यमियों ने वोल्टेज के उतार चढ़ाव और बिजली कटौती की शिकायत भी की है। एचएसआईआईडीसी के बिजली विंग ने पिछले साल टेक्नोलॉजी पार्क में बने 220 केवी सबस्टेशन से औद्योगिक इलाकों में केबल से जोड़ना शुरू किया है। पिछले दिनों आईएमटी मानेसर के सेक्टर 8 को टेक्नोलॉजी पार्क के 220 केवी सबस्टेशन से अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से जोड़ दिया है। इससे आईएमटी में सेक्टर 8 की औद्योगिक इकाइयों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर (बिजली) दिनेश सिंह ने बताया कि टेक्नोलॉजी पार्क का सबस्टेशन पिछले साल हरियाणा विद्युत प्रसार निगम ने उद्योग जगत के लिए तैयार किया था। इससे आईएमटी सेक्टर 8 के औद्योगिक इलाके के 66 केवी सबस्टेशन से अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से जोड़ा दिया गया है ताकि औद्योगिक इलाके में बिजली की मांग पूरी हो सके। इसे अन्य इलाके में भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात महीने बाद तैयार होगा टेक्नोलॉजी पार्क नया सबस्टेशन



एचएसआईआईडीसी भविष्य में बिजली की जरूरतों को देखते हुए टेक्नोलॉजी पार्क में 63 एमवीए का एक सबस्टेशन तैयार कर रहा है। दिनेश सिंह ने बताया कि 28 करोड़ की लागत से बन रहा यह सबस्टेशन अगले सात महीने में चालू हो जाएगा। इससे औद्योगिक इलाके में निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी।



इंफ्रास्ट्रक्चर कमजाेर होने से गुल हो रही बिजली
मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन गेंद ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की कमी हो रही है। गर्मी की शुरुआत से बिजली कटौती और लचर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण फॉल्ट की दिक्कतें आ रही है। संगठन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया वोल्टेज के उतार चढ़ाव की शिकायतें आ रही है। पिछले दिनों फीडरों को बदलने के जो टेंडर हुए थे, उनपर काम नहीं हुआ है। गर्मी में ओवरलोडेड फीडरों के कारण ट्रिपिंग की संभावना ज्यादा है। भरत गोयल ने बताया कि बिजली निगम के पास फील्ड के कर्मियों की संख्या काफी कम है, इससे दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed