फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Effigy burning follows the enactment of the battle between Rama and Ravana; chants of 'Jai Shri Ram' resound.

Gurugram News: राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद पुतला दहन, जय श्रीराम के गूंजे जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Effigy burning follows the enactment of the battle between Rama and Ravana; chants of 'Jai Shri Ram' resound.
असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ विभिन्न इलाकों में मनाया गया। रामलीला स्थलाें के अलावा विभिन्न मैदानों, सोसाइटियों में दशानन, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले लगाए गए थे और उनका दहन किया गया। इन पुतलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और आस पास के गांवों के लोग आयोजन स्थलों पर पहुंचे।
दशहरा मेला कमेटी द्वारा मुख्य कार्यक्रम गोशाला मैदान में आयोजित किया गया जहां मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, कमेटी के अध्यक्ष दलीप साहनी, चेयरमैन सुभाष सिंगला, मंदीप किशोर गोयल आदि मौजूद थे। श्री सिद्धेश्वर रामलीला कमेटी की शोभा यात्रा इस आयोजन स्थल पर पहुंची जहां रावण और राम के युद्ध के अंतिम दृश्य का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राम, लक्ष्मण, हनुमान औ सीता का विधायक और मुख्य अतिथियों ने अभिषेक किया। मंच पर राम भक्ति के संगीत की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि ने बाण चलाकर पुतलोें का दहन किया और बुराई और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धूकर जल उठे। पटाखों के गूंज के बीच जय श्री राम के जयघोष भी गूंजे। खांडसा मंडी के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी कपिल दुआ ने किया। पुतला दहन से पहले जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला के अंतिम दृश्यों राम-रावण युद्ध का कलाकारों द्वारा मंचन भी किया गया। उसके बाद पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंड बाजों के साथ निकलीं शोभायात्राएं
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा बैंड बाजों के साथ शोभायात्राओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार शामिल हुए। राम सेना भी शोभायात्रा में शामिल हुई। शहरवासियों ने इस शोभायात्रा का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रामलीला कमेटियों द्वारा झांकियां भी निकाली गईं। इनमें भी श्रीराम सेना शहरवासियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। रामलीला कमेटियों की शोभा यात्राएं बैंड बाजों के साथ अपने-अपने इलाके में निकली और रामलीला स्थलों पर जाकर रावण के पुतले के दहन के साथ संपन्न हुई। रामलीला देखने वाले लोग पुतला दहन में शामिल हुए। खास तौर पर बच्चे तीर-धनुष, गदा और मुखौटे लगाकर पुतला दहन स्थल पर पहुंचे। पटाखों की गूंज और जय श्रीराम के जयघोष ने दहन स्थल पर उत्साह भर दिया। गीता भवन श्रीसनातन धर्मसभा की रामलीला कमेटी द्वारा भी न्यू कालोनी दशहरा ग्राउंड में रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।



विभिन्न इलाकों में रावण दहन कार्यक्रम

रावण दहन शहर के सेक्टर 12ए, सेक्टर 5 का हुडा ग्राउंड, सेक्टर 10, कादीपुर, न्यू कालोनी के दशहरा ग्राउंड, अर्जुन नगर, प्रताप नगर, जैकबपुरा, सेक्टर 4, कृष्णा कालोनी, सुभाष नगर, राजेंद्र पार्क, गोशाला मैदान, डीएलएफ फेस टू, सुशांत लोक, साउथ सिटी, पालम विहार, टयूलिप आइवरी, इंपीरियल गार्डन,जॉय विले, मैप्सको माउंट विले समेत मानेसर द्वारका एक्सप्रेसवे, सदर्न पेरिफेरल रोड और बादशाहपुर की सोसाइटियों में किया गया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरवासी विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed