{"_id":"6a451f9cde0c423650079148","slug":"education-departments-final-reminder-to-submit-the-school-safety-report-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93185-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल सुरक्षा रिपोर्ट भेजने के लिए शिक्षा विभाग का अंतिम रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल सुरक्षा रिपोर्ट भेजने के लिए शिक्षा विभाग का अंतिम रिमाइंडर
विज्ञापन
- दो दिन में रिपोर्ट जमा करने के निर्देश, रिपोर्ट के आधार पर होगी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र के बीच अब गुरुग्राम के सरकारी और निजी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा विभाग को दो दिन के भीतर अप्रैल से जून 2026 की स्कूल सुरक्षा रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इसे लेकर अंतिम रिमाइंडर भी जारी किया है। रिपोर्ट में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम, आपदा प्रबंधन की तैयारियां, सुरक्षा समितियों की बैठकें और अन्य गतिविधियों का पूरा ब्योरा शामिल किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग अब सभी स्कूलों से यह जानकारी जुटाने में लगा है, ताकि तय समय के भीतर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जा सके।
निदेशालय के अनुसार कई जिलों से अब तक तिमाही स्कूल सुरक्षा रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लंबित रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा है कि इन रिपोर्टों के आधार पर यह देखा जाएगा कि स्कूलों में सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। जहां किसी तरह की कमी मिलेगी, वहां सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों में सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी भी जारी रहेगी।