फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Economic Offenses Wing will investigate the cases of taking loan on fake documents

Gurugram News: आर्थिक अपराध शाखा करेगी फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेने की जांच

Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Economic Offenses Wing will investigate the cases of taking loan on fake documents
आईसीआईसीआई बैंक से मोटर कंपनियों का प्रतिनिधि बनकर 13 आरोपियों ने लाखों का लिया था लोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से व्यक्तिगत लोन लेकर 71.5 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा करेगी। सेक्टर-14 थाने से मामले को आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर किया जा चुका है।
जालसाजों ने मोटर व्हीकल कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर आईसीआईसीआई बैंक से यह लोन लिया था। आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन ने 13 लोगों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में केस दर्ज कराया था। आईसीआईसीआई बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी जितेंद्र सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जालसाजों ने मई 2022 से फरवरी 2024 के बीच आईसीआईसीआई बैंक से यह लोन लिया था। लोन लेने वालों ने बैंक में किस्त नहीं जमा कराई थी। ऐसे में बीते फरवरी माह में बैंक अधिकारियों ने जब लोन लेने वाले ग्राहकों से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की तो पता चला कि 10 ग्राहकों द्वारा लिए गए लोन की पूरी राशि मुंबई स्थित एक लॉजिस्टिक फर्म के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई। वहीं, तीन अन्य ग्राहकों के लोन की राशि वितरण के तुरंत बाद फर्म के मालिक के खाते में स्थानांतरित कर दी गई थी।
विज्ञापन

लोन लेने वाले सभी लोगों ने खुद को गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल या स्पेयर पार्ट्स निर्माण फर्मों के कर्मचारी के रूप में दिखाया था और फर्जी दस्तावेज बैंक को दिए थे। जांच में सामने आया कि इनमें से कोई भी ग्राहक उस आवासीय पते पर नहीं रहता, जिसका प्रमाण उन्होंने लोन के लिए दस्तावेज तैयार करते समय दिया था। बैंक प्रबंधन की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि 13 फर्जी ग्राहकों ने शहर में अपने रहने के स्थान के रूप में छह सामान्य आवासीय पतों का प्रमाण दिया था। इसमें चार अलग-अलग फर्मों के वेतन पर्चियां, बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेज मुहैया कराए थे और वे पिछले चार से आठ सालों से उनके साथ काम कर रहे थे। बैंक प्रबंधन की ओर से कराई जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक से लोन लेने संबंधी मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। जल्द ही जांच पूरी करने के बाद आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed