फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ecogreen fined Rs 18 lakh for not collecting garbage

Gurugram News: कूड़ा नहीं उठाने पर ईकोग्रीन पर 18 लाख का जुर्माना

Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ecogreen fined Rs 18 lakh for not collecting garbage
कंट्रोल रूम में रोज आ रहीं शिकायतें, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली इको ग्रीन कंपनी पर नगर निगम ने 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हेल्पलाइन व अधिकारियों के नंबरों पर करीब 15 दिनों से कूड़ा नहीं उठने की शिकायतें आ रही थीं। वहीं चर्चा है कि नई कंपनी को काम देने की सुगबुगाहट के बाद ईकोग्रीन ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। ऐसे में कूड़ा उठाने की खानापूर्ति की जा रही है।
नगर निगम के चारों जोन के 35 वार्डों के अलावा नए एरिया में ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा उठाकर कलेक्शन सेंटर पर पहुंचाते हैं। यहां से कूड़े को प्लांट तक पहुंचाया जाता है। यह काम कंपनी अपनी 350 गाड़ियों से 800 कर्मचारियों की मदद से करती है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक हरीनगर, शिवाजी कॉलोनी, राजेंद्र पार्क, हरिन्द्रा कॉलोनी समेत सभी जोन से करीब 15 दिनों से कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी न पहुंचने की शिकायतें आ रही हैं। कंट्रोल रूम में सैकड़ाें शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। कई दिनों से गाड़ी न पहुंचने से जगह-जगह कूड़ा जमा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मदाबाद, दौलताबाद, पचखेड़ा, प्रेमपुरी, नाथूपुर, खालसा गांव व धरमपुर आदि स्थानों पर बने सेकेंड्री कलेक्शन प्वाइंटों पर भी कूड़ा डंप है। बताया गया कि सभी जोन से आ रही शिकायतों के बाद सिर्फ फरवरी महीने में ईकोग्रीन पर करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में नगर निगमायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि कर्मचारियों के कूड़ा न उठाने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। जिसके बाद ईकोग्रीन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है। लोगों की समस्या का निदान जल्द कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed