फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eclipse of communal violence on Teej fair

Gurugram News: तीज मेले पर लगा सांप्रदायिक हिंसा का ग्रहण

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Eclipse of communal violence on Teej fair
एक करोड़ रुपये से अधिक में छूटा था टेंडर, सोमवार को नहीं हुआ उद्धाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। देवीलाल स्टेडियम सोहना में शुरू होने वाले तीज मेले पर नूंह व आसपास क्षेत्रों में सांप्रदायिक हिंसा का ग्रहण लग गया है। सोमवार को तीज मेला का उद्घाटन होना था, लेकिन वर्तमान हालातों के कारण मेले का आयोजन अधर में लटक गया है। स्टेडियम के मैदान में तीज मेले को लेकर दो झूले लग चुके हैं और एक मौत का कुंआ भी बना दिया गया है। यहां मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि तीज मेले की सोमवार से शुरुआत होनी थी, लेकिन दंगों के कारण अभी शुरू नहीं हो सका हैै।

स्टेडियम में तीज मेले के आयोजन को लेकर 93.81 लाख रुपये में टेंडर छूटा था, जिसमें जीएसटी जोड़कर एक करोड़ से अधिक राशि बनती है। तीज मेले के आयोजन को लेकर ठेकेदार शिवम गुप्ता एसडीएम सोहना के कार्यालय में चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक ठेकेदार को तीज मेला शुरू करने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। वर्तमान हालातों को देखकर फिलहाल तीज मेले के आयोजन की अनुमति मिलना मुश्किल है। मामला शांत होने के बाद ही तीज मेले के आयोजन की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 18 जुलाई को खिलाड़ियों के एतराज के बावजूद सोहना के देवीलाल स्टेडियम में लगने वाले तीज मेले का ठेका 93.81 लाख रुपये में ठेका छूटा था। सोहना के स्टेडियम में लगने वाले हर वर्ष तीज मेले को लेकर हजारों की भीड़ झूला झूलने व मेला देखने पहुंचती है। बीती 31 जुलाई को हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। प्रशासन की ओर से तीज मेले को लेकर अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed