{"_id":"6446d628652a9c6a8a0d21f4","slug":"east-zone-police-raided-illegal-compound-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-3956-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईस्ट जोन की पुलिस ने अवैध अहाते पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईस्ट जोन की पुलिस ने अवैध अहाते पर मारा छापा
विज्ञापन
शराब पिलाने वाला गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस टीम ने गांव बालियावास में मौजूद गोल्डन लीफ फार्म हाउस में अवैध शराब के अहाते का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से शराब पिलाने वाले व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है।
डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस टीम गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बालियावास स्थित गोल्डन लीफ फार्म हाउस में अवैध रूप से शराब का अहाता संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध अहाते को पकड़ा है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से सात खाली बोतलें, 18 बोतल 330 एमएल, 15 डिस्पोजल ग्लास इत्यादि बरामद किए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।