Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-buses on trial; longer wait times for commuters

Gurugram News: ट्रायल पर ई-बसें, सफर का बढ़ता इंतजार

Wed, 11 Nov 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
E-buses on trial; longer wait times for commuters
जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 डिपो में पहुंची 71 ई-बसें, माह के अंत तक पहुंचेगी 100 ई-बसें
विज्ञापन

नंबर गेम - 40 बसों का हो चुका पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जीएमसीबीएल के बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो रही हैं। अब तक सेक्टर-10 स्थित बस डिपो में कुल 71 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 40 से अधिक ई-बसों का पंजीकरण होने पर ट्रायल के तौर पर सड़कों पर चलाया जा रहा है। हालांकि, ई-बसों के संचालन संबंधी विधिवत शुभारंभ न होने के कारण यात्रियों को इनमें सफर करने के लिए इंतजार करना होगा। नवंबर माह के अंत तक डिपो में 100 ई-बसें पहुंचने की उम्मीद है।
डिपो में पहुंची 71 ई-बसों में से 40 ई-बसों से अधिक का पंजीकरण कार्य पूरा हो चुका है और इन पर नंबर प्लेट भी लगा दी गई है। तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए फिलहाल इन बसों को ट्रायल के तौर पर शहर की सड़कों पर चलाया जा रहा है। शेष बची 31 बसों के पंजीकरण व अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शहर में सार्वजनिक परिवहन की कमी से जूझ रहे दैनिक यात्रियों को इन ई-बसों के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बसों के डिपो में खड़े रहने और ट्रायल लंबा खिंचने से यात्रियों की प्रतीक्षा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बसों के संचालन संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही विधिवत बसों का शुभारंभ कराकर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। ई-बसों के चलाने के लिए रूट व किराया तय किए जा रहे हैं। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed