फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-bus service may soon start on the Dwarka Expressway.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू हो सकती है ई-बस सेवा

Thu, 30 Jul 2026 03:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
E-bus service may soon start on the Dwarka Expressway.
न्यू गुरुग्राम। द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से आईएमटी चौक मानेसर तक ई-बस सेवा शुरू कराने की मांग को अब कई सामाजिक संगठनों और लोगों का समर्थन मिल रहा है। अब मामला केंद्र सरकार तक पहुंच चुका है। केंद्रीय उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। हरियाणा उपभोक्ता चेतना मंच ने 20 जुलाई को रूट पर ई-बसें चलाने की मांग की थी। इसमें लगभग 29 किमी रूट पर द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास स्थित कई सेक्टर और सोसाइटियों को सीधी सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे गुरुग्राम, मानेसर और दिल्ली के बीच रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, औद्योगिक कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed