फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E and F tower flats should be vacated immediately

Gurugram News: ई और एफ टावर के फ्लैट तत्काल खाली करने के लिए नोटिस भेजा

Fri, 02 Jun 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
E and F tower flats should be vacated immediately
ई और एफ टावर के फ्लैट तत्काल खाली किए जाएं
विज्ञापन

चिनटेल्स सोसाइटी : जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने भेजा नोटिस
फ्लैट खाली नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने नोटिस जारी कर सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी की टावर ई और एफ के निवासियों को तुरंत फ्लैट खाली करने को कहा गया है। फ्लैट खाली नहीं करने की सूरत में विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह दोनों टावर रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए जा चुके हैं।

पिछले हफ्ते डीटीपी प्रवर्तन मनीष यादव ने सोसाइटी में दोनों टावरों के निवासियों से बात की थी। यह सामने आया कि अधिकांश फ्लैट मालिक बिल्डर के दिए विकल्प एक (पैसे लेकर फ्लैट छोड़ना) पर सहमत हैं। फ्लैट मालिकों का कहना था कि उन्हें थोड़ा समय दिया जाए, जिससे वह दूसरी जगह अपनी व्यवस्था कर लें। अब डीटीपी प्रवर्तन की ओर से 19 फ्लैट मालिकों को फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है। इनमें आशा शर्मा, टोनी मैथ्यू, मीना रावत, अरविंद कुमार गुप्ता, अमित बाली संजना पाराशर, नीता शर्मा, अंजली वर्मा, विवेक गर्ग और चारू गर्ग, देवांशु, सोनम चोडेन, प्रिया अनिल थॉमस, स्वर्ण भाटी, विरेंद्र राना, संजय कात्याल, सिधांशु चोपड़ा, अमरेंद्र कुमार, रानी सक्सेना, परवीन शामिल हैं।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि 11 मई को जिला उपायुक्त ने आदेश में कहा था कि आईआईटी दिल्ली की सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए यह टावर रहने के लिए असुरक्षित हैं। इन्हें आदेश पारित होने के 15 दिन में खाली कर दिया जाए। इसके बाद भी यह टावर अभी खाली नहीं किए गए हैं। अब इन्हें तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है। 10 फरवरी 2022 को सोसाइटी की डी टावर में छठी मंजिल की छत गिर जाने पर दो महिलाओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ई और एफ टावर में रहने वालों को तत्काल फ्लैट खाली करने के लिए नोटिस दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो नियमानुसार विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed