फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bank employees to go on a three-day nationwide strike starting the 28th.

Gurugram News: 28 से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल करेंगे बैंक कर्मचारी

Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bank employees to go on a three-day nationwide strike starting the 28th.
समाधान नहीं होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के परिसर में सरकारी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया किया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन की राह पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले कर्मचारियों ने 11 सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल के बाद अब देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

जिले में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने का वादा लंबे समय से लंबित है। ऐसे में सरकार को किए गए वादे का सम्मान करते हुए इसे तत्काल लागू करना चाहिए।
विज्ञापन


बैंक यूनियनों ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना का भी विरोध किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह योजना एकतरफा और भेदभावपूर्ण तरीके से लागू की गई है। यूनियनों ने इसे वापस लेने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि योजना में किसी तरह का बदलाव किया जाना है तो वह यूनियनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक कर्मचारियों की सेवा शर्तों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग की गई है। यूनियनों का कहना है कि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।


यूएफबीयू के जिला संयोजक पंकज कौशिक के मार्गदर्शन में बैंक कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन में भाग ले रहे हैं। इस दौरान महेश कुमार समेत विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी भी कर्मचारियों के साथ हैं। यूनियनों ने कर्मचारियों से आगामी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed