{"_id":"65a532f857e24e3d2a001c36","slug":"during-the-absconding-balraj-and-ravi-banga-spent-eight-lakh-rupees-in-nine-days-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23528-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फरारी के दौरान नौ दिन में बलराज और रवि बंगा ने उड़ाए आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फरारी के दौरान नौ दिन में बलराज और रवि बंगा ने उड़ाए आठ लाख रुपये
विज्ञापन
बलराज और अभिजीत का हुआ आमना-सामना, एक-दूसरे से नजरें चुरा रहे थे दोनों आरोपी
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के बाद नौ दिन की फरारी में बलराज गिल और रवि बंगा ने आठ लाख रुपये उड़ा दिए। एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के दौरान बलराज गिल के पास लगभग दो लाख रुपये मिले थे। सीआईए सेक्टर 17 की सेल में पुलिस रिमांड के दौरान सोमवार को मुख्य आरोपी अभिजीत और बलराज का आमना-सामना हुआ। दोनों ने नजरे झुका रखीं थीं।
सीआईए की पुलिस टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद दोनों से क्राॅस सवाल किए। जिनके जवाब से पुलिस टीम संतुष्ट नजर आई। दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक ने जो कहानी पुलिस को बताई थी। ठीक वही कहानी बलराज गिल ने दोहराई । उसने पैसा व गाड़ी मिलने के बाद दोस्त के कहने पर दिव्या के शव को पंजाब ले जाने की बात कही । बलराज ने बताया कि उसने अपने एक अन्य साथी रवि बंगा के साथ मिलकर दिव्या के शव को ठिकाने लगाया।
छानबीन के दौरान पता चला है कि उनके पास दस लाख रुपये थे। इसमें से दाेनों नौ दिन के भीतर आठ लाख रुपये खर्च कर चुके थे। करीब दो लाख रुपये के आस-पास एयरपोर्ट से उसके पास बरामद हुआ है। इसके साथ ही जब वह हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रवि बंगा का साथ छोड़ रहा था तो उसने बचे हुए लगभग दो लाख रुपये रवि बंगा को दिए थे।
विज्ञापन
जांच पूरी मान रही पुलिस
मॉडल दिव्या पाहुजा का शव मिल जाने और बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मान रही है कि उसकी जांच पूरी हो गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिव्या की हत्या के बाद उसकी बहन नैना ने पुलिस की लापरवाही का सवाल उठाया था। अब जांच पूरी होने के बाद उन पर कार्रवाई की धार कम हो गई है। अब शिकायतकर्ता की ओर से भी कोई आवाज नहीं आ रही है। इसलिए पुलिस इसकी जांच के बारे में कुछ नहीं बोल रही है।