{"_id":"6a2bfb1d5ed0ee6c410d2d77","slug":"dumping-yard-constructed-at-the-school-gate-and-the-village-entrance-of-kanhai-village-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91134-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कन्हई गांव के स्कूल गेट और गांव के प्रवेश द्वार पर बना डंपिंग यार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कन्हई गांव के स्कूल गेट और गांव के प्रवेश द्वार पर बना डंपिंग यार्ड
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। कन्हई गांव के सरकारी विद्यालय के सामने और गांव का प्रवेश मार्ग डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका है। लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। रोजाना यहां से कई लोग आते-जाते हैं, जिस वजह से उन्हें परेशानी होती है।
स्थानीय निवासी गिरीराज ने बताया कि स्कूल के गेट के ठीक सामने कचरा फेंकना बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को तुरंत इस डंपिंग यार्ड को हटाना चाहिए। वहीं स्थानीय दुकानदार खेमलाल का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयानक हो जाती है। सारा कचरा गीला होने की वजह से उससे निकलने वाला गंदा, बदबूदार पानी सड़क पर बहता है। कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं माफी देवी का कहना है कि दिन-रात यहां हवा चलने के साथ ही तेज बदबू कई बार नाक ढंकने को मजबूर कर देती है। आसपास से रेहड़ियों में भरकर कचरा यहां डाला जाता है।