फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dumping sites built in the city will end, officials will monitor

Gurugram News: शहर में बनीं डंपिंग साइट होंगी खत्म, निगरानी करेंगे अधिकारी

Fri, 07 Jul 2023 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Dumping sites built in the city will end, officials will monitor
शहर में कूड़ा प्वाइंट समाप्त करने के लिए निरीक्षण करते संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार
संयुक्त आयुक्त ने नगर का निरीक्षण कर लिया सफाई का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर बने कूड़ा प्वाइंट (डंपिंग साइट) को समाप्त करने का फैसला लिया है। इनकी निगरानी के लिए अधिकारियों को दायित्व दिया गया है।
शुक्रवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने अतुल कटारिया चौक, एम्यूनिशन डिपो आदि के पास जीवीपी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। साथ ही सीनियर सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र कुमार और हरीश शर्मा को आदेश देकर वहां सफाई कराई गई। उन्होंने निगम के अधिकारियों को इन प्वाइंट की लगातार निगरानी के लिए निर्देशित किया, जिससे यहां फिर से कूड़े का ढेर न लगे।
विज्ञापन

उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, गीला कूड़ा और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने व कचरा प्वाइंटों को समाप्त करने सहित कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से भी कहा कि सफाई वाले स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की एचएमएस की टीम ने आसपास के लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया और आसपास के लोगों से यहां पर कचरा न डालने की अपील की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed