{"_id":"68e16c831f4fa898ca07e8ab","slug":"due-to-the-efforts-of-the-commissionerate-police-there-has-been-a-decrease-in-the-cases-of-digital-arrests-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68982-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कमिश्नरेट पुलिस के प्रयासों से डिजिटल अरेस्ट के मामलों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कमिश्नरेट पुलिस के प्रयासों से डिजिटल अरेस्ट के मामलों में आई कमी
विज्ञापन
वर्ष 2024 में 34.14 करोड़ रुपये की हुई थी ठगी, इस वर्ष नौ माह में 15.10 करोड़ रुपये की ठगी
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। कमिश्नरेट पुलिस के प्रयासों से साइबर सिटी में डिजिटल अरेस्ट के मामलों में कमी आई है। गुुरुग्राम पुलिस की ओर लाेगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोग साइबर ठगों के झांसे में न आएं। वर्ष 2024 में डिजिटल अरेस्ट की 69 एफआईआई दर्ज हुई थीं और 34,14,07,116
रुपये की ठगी हुई थी, वहीं वर्ष 2025 के नौ माह के दौरान 37 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 15,10,63,333
रुपये की ठगी हुई है।
वर्ष 2025 के डिजिटल अरेस्ट के आंकड़े
वर्ष 2025 के नौ माह के दौरान डिजिटल अरेस्ट की 37 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 133 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नौ माह में साइबर ठगों ने लोगों से 15,10,63,333
रुपये ठगे हैं। साइबर अपराध थाना पूर्व में 19 एफआईआर व 31 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 7,63,37,889
रुपये ठगे गए हैं। साइबर अपराध थाना पश्चिम में 9 एफआईआर दर्ज व 78 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 4,85,23,863
रुपये ठगे गए। साइबर अपराध थाना दक्षिण में 5 एफआईआर दर्ज व 15 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 2,14,41,485
रुपये ठगे गए। वहीं, साइबर अपराध थाना मानेसर में 4 एफआईआर दर्ज व 9 साइबर ठग गिरफ्तार और 47,60,096
रुपये ठगे गए हैं।
वर्ष 2024 के डिजिटल अरेस्ट के आंकड़े
वर्ष 2024 के दौरान डिजिटल अरेस्ट की 69 एफआईआर दर्ज की गई थीं और 232 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 12 माह के दौरान साइबर ठगों ने लोगों से 34,14,07,116
विज्ञापन
रुपये ठगे। साइबर अपराध थाना पूर्व में 47 एफआईआर व 151 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 24,45,14,207
रुपये ठगे गए हैं। साइबर अपराध थाना पश्चिम में 7 एफआईआर दर्ज व 30 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 5,15,43,487
रुपये ठगे गए। साइबर अपराध थाना दक्षिण में 10 एफआईआर दर्ज व 22 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 2,91,53,221
रुपये ठगे गए। वहीं, साइबर अपराध थाना मानेसर में 5 एफआईआर दर्ज व 29 साइबर ठग गिरफ्तार हुए और 1,61,96,201
रुपये ठगे गए हैं।
जागरूकता अभियान का असर
गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमें स्कूल-काॅलेजों, कंपनियों सहित अन्य संस्थानों में लगातार जागरूकता अभियान आयोजित कर रही हैं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को साइबर अपराध के प्रकार व उससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं, सरकार की ओर से मोबाइल पर भी कॉलर टोन, मैसेज के माध्यम से साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में लोगों में अब साइबर ठगी को लेकर जागरूकता आई है।
कमिश्नरेट में डिजिटल अरेस्ट के मामले में पिछले साल की तुलना में करीब 40 फीसदी कमी आई है। साइबर टीम की ओर से लोगों को जागरूक करने का यह परिणाम है। भविष्य में साइबर अपराध की घटनाओं को कम करने को लेकर प्रयास किए जा रहे है, जिसमें सफलता मिल रही है।
- गौरव राजपुरोहित, पुलिस उपायुक्त (पूर्व), गुरुग्राम