फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to lack of rain, the mercury is rising day by day, the heat is increasing

बारिश न होने के कारण दिनोंदिन चढ़ रहा पारा, बढ़ रही गर्मी

Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of rain, the mercury is rising day by day, the heat is increasing
गुरुग्राम। मार्च महीने में ही इस बार अप्रैल की गर्मी का अहसास होने लगा है। स्थिति यह है कि इस बार सोमवार को पिछले साल के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर की मौसम विज्ञानी पूजा गुप्ता सोनी ने बताया कि बारिश न होने की वजह से वातावरण में नमी कम हो गई है, जिसके चलते हवा शुष्क है और इसी वजह से हवाएं गरम हो रही हैं। इससे गर्मी का अहसास हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी की भी यही प्रमुख वजह है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों तक सीमित है। 23 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर गुरुग्राम में भी देखने को मिल सकता है, जिससे अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद से तापमान तेजी से बढ़ेगा और 27 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

-------
प्रदूषण में कमी नहीं
तापमान भले ही तेजी से बढ़ रहा हो लेकिन प्रदूषण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालात यह हैं कि सोमवार को भी गुरुग्राम का समग्र एक्यूआई 219 दर्ज किया गया। इसमें से विकास सदन में एक्यूआई 238 व सेक्टर-51 में एक्यूआई 239 दर्ज किया गया। शहर की खस्ताहाल सड़कों व निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल प्रदूषण की बड़ी वजह है। सुबह से लेकर शाम तक उड़ने वाली धूल के चलते महावीर चौक का इलाका भी इस समय खासा प्रदूषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed