{"_id":"6a0c549f2a850b3e2e05750f","slug":"dtp-team-removed-670-illegal-slums-from-saraswati-kunj-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88491-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डीटीपी की टीम ने सरस्वती कुंज से 670 अवैध झुग्गियां हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डीटीपी की टीम ने सरस्वती कुंज से 670 अवैध झुग्गियां हटाईं
विज्ञापन
4.25 एकड़ भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 4.25 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन पर 42 से अधिक प्लॉटों में बसी करीब 670 झुग्गियां थीं, जिन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि सरस्वती कुंज में अभी भी कई स्थानों पर अवैध कब्जे मौजूद हैं। इन्हें हटाने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी और नियोजित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील की है कि वे अवैध निर्माण और अतिक्रमण से बचें। मधोलिया ने बताया कि सोमवार को टीम ने खाटू श्याम मंदिर के पास करीब 2.5 एकड़ भूमि पर फैली 22 से अधिक प्लॉटों में बनी लगभग 200 झुग्गियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था।