{"_id":"68599292bd04ed39f9099988","slug":"dtp-office-driver-irshad-who-was-caught-taking-bribe-was-taken-on-one-day-remand-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-45845-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रिश्वत लेते पकड़े गए डीटीपी कार्यालय के चालक इरशाद को लिया एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रिश्वत लेते पकड़े गए डीटीपी कार्यालय के चालक इरशाद को लिया एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सोमवार को किया आरोपी को अदालत में पेश, जेई की तलाश में जुटी पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तोड़-फोड़ न करने की एवज में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए डीटीपी कार्यालय के चालक इरशाद को सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अदालत में पेश किया। यहां से टीम ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में डीटीपी कार्यालय के एक जेई की तलाश भी टीम कर रही है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही इरशाद से पूछताछ कर पुलिस टीम भ्रष्टाचार के इस मामले में डीटीपी कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भूमिका का भी पता लगा रही है।
मामले में एसीबी को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि 2 जून को वो डीटीपी कार्यालय सेक्टर-12 गया और डीटीपी राहुल सिंगला से मिला। शिकायतकर्ता की गुहार पर डीटीपी ने उसे मकान पर तोड़-फोड़ न करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि डीटीपी को मिलने के बाद वो मुसफीक नामक अन्य कर्मचारी से मिला तो उसने तोड़-फोड़ न करने को लेकर कार्यालय के चालक इरशाद से मिलवाया। आरोप है कि चालक इरशाद ने शिकायतकर्ता के ऑफिस में कार्यरत रजत नामक कर्मचारी को कॉल कर मिठाई के कोड में 1 लाख रुपये मांगे और शिकायतकर्ता को इस बारे बताने को कहा। शनिवार 21 जून को रजत के नंबर से इरशाद को कॉल की गई तो फिर से उसने रुपयों की मांग कोड में की।
शिकायत पर एसीबी टीम ने रविवार को रेड कर चालक इरशाद को 1 लाख रुपये लेते हुए खेड़ी रोड भारत कॉलोनी से रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में फरीदाबाद एसीबी थाना में पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।