फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drunken youths attacked the house with bricks and stones

Gurugram News: नशे में धुत युवकों ने घर पर ईंट-पत्थरों से किया हमला

Mon, 15 Sep 2025 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Drunken youths attacked the house with bricks and stones
गली में खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी, एक युवक अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के अर्जुन नगर में रविवार की रात को कार में सवार नशे में धुत युवकों ने बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी में एक घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। करीब 15 आरोपियों ने घर में मौजूद परिवारवालों को ईंट-पत्थर मारकर घायल कर दिया और भाग गए। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस झगड़े का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अर्जुन नगर पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। अर्जुन नगर पुलिस चौकी की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, रविवार की देर रात एक कार में सवार युवक गली में खड़ी बाइक हटाने के लिए काफी देर से हॉर्न बजा रहे थे। कुछ देर बाद जब घर में मौजूद लोग बाहर निकले तो आरोपियों ने उनसे बाइक हटाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि बाइक उनकी नहीं है। इस पर कार सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक नशे में थे। लोगों का विरोध देखकर पहले कार सवार चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद वे अपने साथियों के साथ वापस आए और एक घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही अर्जुन नगर पुलिस चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है लेकिन मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


न्यू कॉलोनी थाने के निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। अभी मामले में कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कार के नंबर के आधार पर ईंट-पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा चुकी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed