{"_id":"64874a0dc5c0fc6ed5019394","slug":"drunk-youth-forgot-his-car-in-the-middle-of-the-way-recovered-gurgaon-news-c-1-1-noi1083-621707-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशे में धुत युवक बीच रास्ते भूल गया अपनी कार, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशे में धुत युवक बीच रास्ते भूल गया अपनी कार, बरामद
विज्ञापन
नशे में धुत युवक बीच रास्ते भूल गया अपनी कार, बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 क्षेत्र में शराब पीने के बाद युवक अपनी कार को बीच रास्ते में छोड़कर भूल गया। होश में आने के बाद युवक ने पुलिस में कार चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-47 से कार को बरामद कर लिया है। पुलिस को गाड़ी में लैपटॉप, मोबाइल भी सुरक्षित मिले हैं।
दिल्ली निवासी अमित प्रकाश ने सेक्टर-65 थाना पुलिस में 10 जून को दी शिकायत में कहा था कि वह 9 जून की रात को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड सेक्टर-65 में लेक फॉरेस्ट वाइन ठेके पर गया था। यहां उसने गाड़ी शराब खरीदने के दौरान ठेके पर दो हजार रुपए की पेमेंट करनी थी, लेकिन गलती से 20 हजार रुपए की पेमेंट कर दी। 18 हजार रुपए वापस लेने के बाद वह गाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान एक अनजान व्यक्ति भी उसके साथ गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगा। शराब पीते हुए वह नशे में ही चल दिए और जब सुभाष चौक पहुंचा तो उसे व्यक्ति ने गाड़ी से उतार दिया, जिसके बाद उसकी गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी में उसका मोबाइल, लैपटॉप व 18 हजार रुपए नकद भी थे।
मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को लावारिस हालत से सेक्टर-47 से बरामद किया है। गाड़ी में रखा व्यक्ति का सामान भी सकुशल बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि घटना के समय शिकायतकर्ता को ज्यादा नशा था। इसलिए उसे घटनाक्रम के बारे में ठीक से याद भी नहीं है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।