{"_id":"6ae9f31f2afc57dd99034417","slug":"drivers-strike-over-pay-and-allowances-ends-following-assurances-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106353-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वेतन-भत्तों को लेकर चालकों की हड़ताल, आश्वासन पर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वेतन-भत्तों को लेकर चालकों की हड़ताल, आश्वासन पर खत्म
विज्ञापन
वेतन, भत्तों और एलटीसी संबंधी मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग में वर्ष 2016 में नियुक्त चालकों ने मंगलवार को गुरुग्राम डिपो परिसर में हड़ताल की। वे वेतन, भत्तों और एलटीसी संबंधी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। चालकों में समान वेतन न मिलने को लेकर परिवहन विभाग के प्रति रोष था।
हड़ताल पर शिव कुमार, अनिल, मैनपाल, सुमेर और सुरेंद्र सहित कई चालक शामिल थे। चालकों ने बताया कि उन्हें वर्ष 2020 से 2026 तक का एलटीसी, ओवरटाइम, वर्दी और नाइट भत्ता नहीं मिला है। वर्ष 2016 में डेली वेजेज पर नियुक्त चालकों को समान वेतन भी नहीं मिल रहा है। कुछ चालकों को 28,050 रुपये मिलते हैं, जबकि अन्य को 25,500 रुपये। हरियाणा के अन्य डिपो में चालकों को 29,570 रुपये वेतन मिलता है। चालकों ने 27 अक्तूबर को डिपो महाप्रबंधक गायत्री अहलावत को ज्ञापन सौंपा था। मांगों का समाधान न होने पर वे मंगलवार को धरने पर बैठ गए। हालांकि, इस हड़ताल से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
महाप्रबंधक ने सुनी चालकों की बात
मंगलवार शाम को महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने चालकों से बात की। उन्होंने चालकों को छह नवंबर तक वेतन, ओवरटाइम और नाइट ड्यूटी के भत्तों की राशि देने का आश्वासन दिया। एलटीसी के लिए परिवहन विभाग के मुख्यालय को अवगत कराने की बात कही गई। इस आश्वासन के बाद चालकों ने शाम को अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन चालकों के वेतन, भत्ते व एलटीसी का पूरा रिकॉर्ड परिवहन विभाग के मुख्यालय भेजा जा चुका है। 27 अक्तूबर को चालकों की मांग के बारे में मुख्यालय को लिखा जा चुका है। जल्द ही चालकों के वेतन व भत्तों को दिलाने का प्रयास है। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो