{"_id":"6a15f76e40791bd0ac02ea24","slug":"drinking-water-supply-system-scorched-by-the-heat-of-nautapa-people-distressed-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-124454-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौतपा की तपिश में झुलसी पेयजल व्यवस्था, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौतपा की तपिश में झुलसी पेयजल व्यवस्था, लोग परेशान
विज्ञापन
खाली बर्तन लेकर पानी का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
-शहर की 12 से कॉलोनियों में कई दिनों से नहीं हो रही पानी की नियमित सप्लाई
-जहां आ रहा है वह भी है दूषित, सुबह से देर रात तक भटकने पर मजबूर हैं लोग
-जेब ढीली कर टैंकरों से पानी खरीदने की मजबूरी, घरेलू कामकाज भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में जल संकट गहराने लगा है। शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में पिछले कई दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक लोग पानी भरने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कई क्षेत्रों में नलों से या तो बेहद कम पानी आ रहा है या फिर पूरी तरह सप्लाई ठप पड़ी है। वहीं कुछ कॉलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई होने से लोगों में बीमारियों का डर भी बढ़ गया है। मजबूरी में लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकरों और बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। पेयजल संकट के कारण घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
रोजाना 11 एमएलडी कम पानी की हो रही है सप्लाई :
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 96 एमएलडी पानी की मांग है। वहीं, केवल 85 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है। यानी रोजाना करीब 11 एमएलडी पानी की कमी बनी हुई है। शहर में पानी की आपूर्ति के लिए करीब 80 ट्यूबवेल लगाए गए हैं, जिनमें 60 शहर के अंदर और 20 आगरा कैनाल के पास स्थित हैं। अवैध कनेक्शन के कारण लगातार भूजल दोहन हो रहा है। इसके कारण शहर का जलस्तर भी तेजी से नीचे खिसक रहा है। जिससे आने वाले समय में जल संकट और गहराने की आशंका बढ़ गई है।
सिर्फ 15 मिनट के लिए हो रही सप्लाई :
शहर के ऊंचाई वाले पुराने मोहल्लों में जल संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में केवल 15 मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है, वह भी तय समय पर नहीं। ऊंचाई पर बसे खैलखुर्द, खैलकलां, ढेर मोहल्ला, कानूनगोयान, थाई मोहल्ला, बांस मोहल्ला और काजीवाड़ा समेत कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पीने तक का पानी नहीं पहुंच रहा है। कई परिवारों को शौचालय और घरेलू कामों के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। बांस मोहल्ला स्थित प्राइमरी स्कूल में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं पहुंचा है। स्कूल की टंकियां सूखी पड़ी हैं और बच्चों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। अध्यापकों ने अपने खर्च पर पानी की बोतलें मंगवाकर बच्चों की प्यास बुझाई।
विज्ञापन
इन इलाकों में है पानी की समस्या :
पानी की किल्लत शहर के दुकड़िया मोहल्ला, जैंदीपुरा, पैंठ मोहल्ला, संजय कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, गुप्तागंज कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी और माता वाला मोहल्ला सहित कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, कैंप कॉलोनी, जवाहर नगर, लक्खी विहार, शेखपुरा सहित कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बॉक्स आइटम--
नौतपा ने लोगों को तपाया--
मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नौतपा के कारण सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने हालात और खराब कर दिए। 29 मई तक जिले में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा। गुरुवार तक तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि 29 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश, तेज हवाएं और आंधी आने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, डिलीवरी ब्वॉय और खुले में काम करने वाले लोगों को झेलनी पड़ी।

बॉक्स आइटम
नौतपा ने लोगों को तपाया