{"_id":"68acac0ab5ca99381c03dcdf","slug":"drinking-water-problem-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105773-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महीने भर से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महीने भर से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन
महीने भर से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप , ग्रामीण बेहाल
अधिकारी बोलेः 10 दिन बाद शुरू होगी पेयजल सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के दर्जनों गांवों में पिछले एक महीने से पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ी है। दर्जनों गांवों के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी ट्रांसफार्मर फुंक जाने तो कभी मशीनों में पानी भरने की वजह से सप्लाई बाधित है। अब जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यमुना के आसपास बाढ़ आने को नया कारण बता रहे हैं। विभाग की मानें तो आपूर्ति बहाल होने में अभी और सप्ताहभर का समय लग सकता है। इस कारण ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल पर करोड़ो रुपये हर वर्ष खर्च किए जाते है बावजूद इसके लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में टैंकरो और निजी बोरवेलों से पानी भरकर पी रहे हैं। कई गांवों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बीते महीने में दो बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके चलते कई दिनों तक टैंकों में पानी नहीं चढ़ सका। अब बाढ़ को कारण बताकर आपूर्ति रोकी जा रही है।
बिसरू, सिरौली, मुबारिकपुर, रहीडा, गुबराडी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि यमुना के आसपास बाढ़ जैसे हालात का कारण बताया जा रहा है । इससे पहले ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण 15 दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन
माहौली गांव में बाढ़ का पानी भर जाने से मशीनें ठप हो गई हैं। वे स्वयं मौके पर मौजूद हैं और व्यवस्था को सुचारू करने की कोशिश में लगे हैं। सबकुछ ठीक रहा तो पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह सुचारू करने में करीब 10 दिन और लग सकते हैं। - दौलत राम कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग पुन्हाना