Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Archana Gupta inaugurated the BJP office in Gurugram.

Gurugram News: डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया

Sun, 15 Nov 2026 04:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Dr. Archana Gupta inaugurated the BJP office in Gurugram.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रविवार को गुरुग्राम स्थित गुरु-कमल कार्यालय के द्वितीय तल पर महानगर जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ता संवाद और जनसेवा के संकल्प को मजबूती देगा। यह केंद्र संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने हवन-यज्ञ में आहुति अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यालय के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। ये नीतियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संचालित हो रही हैं। उन्होंने राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और जनसेवा की भावना को पार्टी की वैचारिक पहचान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed