{"_id":"64500f9cce57beaed30031a4","slug":"domestic-help-steals-jewelery-worth-lakhs-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4370-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरेलू सहायिका ने चुराए लाखों के जेवर, मामला दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में घर में काम करने के दौरान घरेलू सहायिका द्वारा लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-91 निवासी अंतिमा द्विवेदी ने कहा कि 29 अप्रैल को उनकी बहन परिवार सहित घर पर आई थी। बहन ने अपना पर्स घर के हॉल में टेबल पर रख दिया। कुछ देर बात करने के बाद खाना खाकर अंदर वाले कमरे में चले गए। इस दौरान काम वाली घर में काम कर रही थी। कुछ देर बाद ही वह बिना बताए घर से चली गई।
शाम को चार बजे जब उसकी बहन ने पर्स देखा तो उसमें सोने की पांच अंगूठी, सोने के टॉपस, चेन, मंगल-सूत्र सहित अन्य जेवर नहीं मिले। जेवर को घर में काफी तलाश भी किया, लेकिन नहीं मिले। अगले दिन काम वाली घर पर काम करने के लिए भी नहीं आई। उसको कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। घरेलू सहायिका सेक्टर-90 स्थित झुग्गियों में रहती है। मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही नौकरानी से पूछताछ करेगी।