फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Documents to be checked before ITI admissions

Gurugram News: आईटीआई दाखिलों से पहले जांचे दस्तावेज

Sun, 24 May 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Documents to be checked before ITI admissions
- ऑनलाइन आवेदन में गलती से बचने के लिए छात्रों को समय रहते तैयारी की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र 2026-27 के दाखिले शुरू होने से पहले छात्रों के बीच जरूरी दस्तावेज तैयार करने की हलचल तेज हो गई है। इस बार दाखिला प्रक्रिया पिछले वर्षों की तुलना में करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हो रही है। हरियाणा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार जून के पहले सप्ताह से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।


सेक्टर-14 स्थित गवर्मेंट आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि कई बार छात्रों के डॉक्यूमेंट में नाम, मोबाइल नंबर आधार लिंक या अन्य जानकारी गलत होने के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों को पहले से प्रमाण पत्र जांचने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए 10वीं और 12वीं की मार्कशीट नंबर, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और बैंक अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दस्तावेज में त्रुटि होने पर आवेदन रुक सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी तैयार किए जा रहे हैं। यहां छात्रों और अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पोर्टल संबंधी समस्याओं में सहायता दी जाएगी। इसके अलावा स्टाफ को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि दाखिला प्रक्रिया बिना बाधा पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed