फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctors' duties will be increased during the evening OPD.

Gurugram News: शाम की ओपीडी में बढ़ाई जाएगी डॉक्टरों की ड्यूटी

Sun, 12 Apr 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Doctors' duties will be increased during the evening OPD.
मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते मौसम के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण के मरीजों का दबाव अधिक देखा जा रहा है, जिससे ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने शाम की ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है।

अस्पताल में फिजिशियन, ईएनटी और आंखों की ओपीडी पहले से ही शाम छह बजे तक संचालित की जा रही है। अब इसमें और डॉक्टरों को शामिल किया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके। इस कदम से सुबह के समय भीड़ कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

----
रोजाना आते हैं दो हजार से अधिक मरीज
अस्पताल में रोजाना सुबह से दोपहर तक बाहरी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन दिनों प्रतिदिन करीब दो हजार से 2,500 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से शाम की ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने से मरीजों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और इलाज व्यवस्था अधिक सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
गर्भवतियों के लिए 24 घंटे ओपीडी सुविधा उपलब्ध

गर्भवतियों के लिए ओपीडी सेवा 24 घंटे संचालित की जा रही है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ महिलाओं की देखभाल के लिए गायनोकॉलोजिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी हर समय रहती है। इससे गर्भवतियों को किसी भी समय आवश्यक जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित हो रही है।


----
नागरिक अस्पताल में शाम की ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। इससे सुबह के समय लगने वाली भीड़ में कमी आएगी। साथ ही नौकरीपेशा लोग भी शाम के समय आसानी से इलाज करा सकेंगे। -डॉ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed