फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctor raped the girl who reached for treatment

Gurugram News: उपचार के लिए पहुंची युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor raped the girl who reached for treatment
कोल्ड ड्रिंंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक द्वारा उपचार कराने आई युवती को कोल्ड ड्रिंंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में 36 वर्षीय युवती ने कहा कि उसकी कुछ दिन से तबीयत खराब चल रही थी। जिस पर उसने अपनी दोस्त को फोन किया। युवती की दोस्त ने उसे बताया कि उसका एक दोस्त डॉक्टर है। वह डॉक्टर के साथ ही सेक्टर-40 होटल में बैठी है। युवती की दोस्त ने उसे जांच कराने के लिए होटल में ही बुला लिया। युवती जब होटल में पहुंची तो उसकी दोस्त एक व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पी रही थी। युवती की दोस्त ने अपने साथ मौजूद व्यक्ति की पहचान डॉक्टर राकेश के रूप में कराई। आरोप है कि उन्होंने बातचीत के दौरान उन्हें कोल्ड ड्रिंक दी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। युवती की तबीयत खराब होने लगी तो उसकी दोस्त कमरे से बाहर चली गई। जिसके बाद डॉक्टर ने कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने इसकी शिकायत सेक्टर-40 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed