डॉक्टर की घिनौनी करतूत: उपचार के दौरान महिला के साथ डॉक्टर ने की ऐसी हरकत, भागने पर दरवाजा कर लिया बंद
भोंडसी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सोमवार को पड़ोस में स्थित क्लीनिक में उपचार के लिए गई थी। उसी दौरान डॉक्टर ने गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। बाद में किसी तरह घर पहुंचकर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। वहीं डॉक्टर ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विस्तार
गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में सोमवार को क्लीनिक पर उपचार कराने गई महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के पिता विरोध करने क्लीनिक पर पहुंचे तो डॉक्टर ने हाथापाई कर उनको मौके से भगा दिया। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर ने भी महिला के पिता और भाई पर क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोंडसी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सोमवार को पड़ोस में स्थित क्लीनिक में उपचार के लिए गई थी। उसी दौरान डॉक्टर ने गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसने वहां से भागने की कोशिश की तो डॉक्टर ने पकड़ लिया और गेट बंद कर दिया।
महिला किसी तरह वहां से बचकर निकली और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता क्लीनिक पर विरोध करने पहुंचे तो डॉक्टर ने पिता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि शिकायत पर डॉक्टर ने अपनी ही आंख पर चोट मार ली और पिता को झूठे केस में फंसाने की बता कहने लगा।
वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार दोपहर को क्लीनिक पर आराम कर रहा था। उसी दौरान क्लीनिक पर महिला के पिता और भाई डंडों के साथ आ गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने आंख पर मुक्के मारे और क्लीनिक के बाहर ले जाकर मारपीट करने लगा।